{"_id":"6614bb95c70991f13f098d68","slug":"two-motorcycles-collided-head-on-umaria-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 09 Apr 2024 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:22 AM IST
सार
Umaria: मानपुर विधानसभा मुख्यालय के ब्लाक कॉलोनी के पास सोमवार को दो मोटरसाइकल में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। उक्त घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दो गंभीर घायलों को समुचित इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिली जानकारी अनुसार ग्राम हड़हां तहसील नौरोजाबाद निवासी तीन युवक जो शराब के नशे में धुत्त होकर एक ही मोटरसाइकल में सवार होकर मानपुर के ग्राम पटेहरा जा रहे थे, जो भटककर ब्लाक कॉलोनी तरफ पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं सामने से ग्राम अमिलिया निवासी युवक मानपुर तरफ आ रहा था, तभी अचानक दोनों में जोरदार एक्सीडेंट हो गया। जिस कारण अमिलिया निवासी युवक रवि चौधरी पिता नंद कुमार चौधरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ग्राम हड़हा तहसील नौरोजाबाद निवासी सिया राम बैगा पिता टिर्रा बैगा एवं सोम नाथ बैगा पिता भारत बैगा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन चीख पुकार कर विलाप करने लगे।
विज्ञापन
