फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Tourists thrilled by giving baby tigress in Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पार करती दिखी शावक बाघिन, पर्यटकों ने खींचे फोटो

Sun, 28 Jan 2024 02:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jan 2024 02:30 PM IST
सार

पर्यटक सफारी में ताला गेट के जंगलों में पर्यटकों को बाघिन के दीदार होने के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए और बाघिन का फोटो बना लिया। बाघिन का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Tourists thrilled by giving baby tigress in Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve
सड़क पार करती नन्हीं बाघिन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन के दीदार के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए। इस नजारे का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यटक सफारी में ताला गेट के जंगलों में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के साथ बाघ-बाघिन और शावकों के दीदार के लिए जंगलों में सैर कर रहे थे। तभी बाघिन चक्रधरा की फीमेल शावक ताला गेट के जंगलों के सिद्ध बाबा के पास वन मार्ग के सामने आ गई और सड़क पार कर जंगल की ओर चली गई।

विज्ञापन


पर्यटकों को बाघिन के दीदार होने के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए और बाघिन का फोटो बना लिया। बाघिन का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फोटो की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


चक्रधरा बाघिन की शावक फोटो वायरल होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ प्रेमियों ने बताया कि बाघिन चक्रधरा की फीमेल शावक की फोटो है। इस शावक की उम्र लगभग 20 महीने होगी। वह अपनी मां चक्रधरा के साथ भी दिखाई देती हैं। वहीं बहुत कम बाघिन ही अपने शावकों के साथ सफारी में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed