फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Tiger Attack 14-year-old boy from village near Bandhavgarh Tiger Reserve body was found soaked in blood

Tiger Attack: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे गांव से 14 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, खून से लथपथ मिला शव

Sat, 12 Apr 2025 05:05 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के करीब पिपरिया गांव में एक बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद वो उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। 14 साल का बच्चा गांव के पास महुंआ बीनने गया था।

विज्ञापन
Umaria Tiger Attack 14-year-old boy from village near Bandhavgarh Tiger Reserve body was found soaked in blood
गांव में फिर बाघ का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां जंगल में महुआ बीनने गए एक 14 वर्षीय बालक पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जिले में वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव का एक और चिंताजनक उदाहरण है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कोल पिता अर्जुन कोल अपने एक साथी के साथ शनिवार सुबह गांव से सटे जंगल में महुआ बीनने गया था। जंगल में घने झाड़ियों के बीच छिपे बाघ ने अचानक विजय पर हमला कर दिया। बाघ ने बालक को अपने जबड़े में दबोच लिया और जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खराब सड़क पर अनियंत्रित हुई बाइक, दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल की ओर दौड़ी। सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद बालक का शव एक नाले में मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है, वहीं मृतक के परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है, क्योंकि यह बाघ के हमले की पिपरिया गांव के आसपास की दूसरी घटना है। इससे पहले, 2 अप्रैल को भी पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


यह भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ सोनकुत्तों का झुंड, देखिए वीडियो

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जब महुआ और अन्य वन उत्पादों के लिए लोग जंगल जाते हैं, तब बाघों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में वन विभाग को पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे।

यह भी पढ़ें: अजाक्स संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आरक्षित वर्ग के अधिकारों की रक्षा की मांग

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हालांकि, सवाल उठता है कि क्या महज पेट्रोलिंग से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है? ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें वन क्षेत्र में जाने से पहले सतर्क किया जाए, और उनके लिए वैकल्पिक आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि उन्हें जंगल में जाना ही न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed