{"_id":"698c581643e7034997019b3d","slug":"theft-continues-in-umariacash-and-food-grains-stolen-from-88-year-olds-home-umaria-news-c-1-1-noi1225-3939033-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: उमरिया जिले में फिर टूटा ताला, 88 वर्षीय बुजुर्ग के घर से नगदी-अनाज और घरेलू सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: उमरिया जिले में फिर टूटा ताला, 88 वर्षीय बुजुर्ग के घर से नगदी-अनाज और घरेलू सामान पार
Wed, 11 Feb 2026 05:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:33 PM IST
सार
उमरिया के मानपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी, अनाज और सामान चोरी कर ले गए। करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
मानपुर थाना
विस्तार
उमरिया जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी से सामने आया है, जहां 88 वर्षीय बुजुर्ग के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नगदी, अनाज और घरेलू उपयोग का सामान पार कर दिया। घटना ने ग्रामीणों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। फरियादी कल्याण सिंह, पिता छोटेलाल सिंह, उम्र 88 वर्ष, निवासी ग्राम बिजौरी ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी छोटी-बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन बुजुर्ग के घर इस तरह ताला तोड़कर चोरी की वारदात ने लोगों को असहज कर दिया है। गांव में चर्चा है कि चोरों ने सुनसान का फायदा उठाया और रात के समय वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घटना का सटीक समय स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कट्टे के बल पर व्यापारी से लाखों की लूट, कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मस्कुले ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। कई ग्रामीणों ने रात में निगरानी बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। बुजुर्ग फरियादी ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।
