फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   State President Jeetu Patwari will attend the Congress rally

Umaria News: कांग्रेस की रैली मे शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, ये बड़े नेता होंगे शामिल

Sun, 25 May 2025 03:06 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 03:06 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 मई को उमरिया में पार्टी की "संविधान बचाओ रैली" में शामिल होंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की मनमानी की वजह से देश के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है।

विज्ञापन
State President Jeetu Patwari will attend the Congress rally
कांग्रेस की रैली मे शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 मई को उमरिया में पार्टी की "संविधान बचाओ रैली" में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की मनमानी की वजह से देश के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। भाजपा सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपने रंग में रंग रही है। सरकार के नेता और मंत्री देश की सेना के अधिकारियों का सार्वजनिक मंचों पर अपमान कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनका बचाव कर रहे हैं। सरकार इन घटनाओं पर चुप रहती है, इसलिए न्यायपालिका को खुद हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत; यह भी आशंका
विज्ञापन


ऐसी हालतों को देखते हुए कांग्रेस 27 मई को सुबह 11 बजे उमरिया के रानी दुर्गावती चौक से "संविधान बचाओ रैली" निकालेगी। इस रैली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, एआईसीसी के सचिव और संगठन प्रभारी रणविजय लोचव, जिला संगठन प्रभारी अनुभा मुंजारे, सह प्रभारी नीरज सिंह, विधायक फुंदेलाल सिंह और जिले व संभाग के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed