फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shepherd injured by tiger attack, undergoing treatment in hospital

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर पार्क में बाघ के हमले से चरवाहा घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Fri, 29 Mar 2024 11:50 AM IST
Umaria bureau उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

मवेशियों को लेकर घर लौट रहे चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया है। वन अमले को जानकारी लगते ही घायल चरवाहे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Shepherd injured by tiger attack, undergoing treatment in hospital
File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में बाघों और मनुष्यों के टकराव की खबरें लगातार आ रही हैं। अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने चरवाहे पर हमला कर दिया। चरवाहा उस समय घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत धमोखर परिक्षेत्र के बदरेहल बीट का है। वहां बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया है। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना में बहादुर सिंह पिता मरदन सिंह मरावी, उम्र 65 वर्ष, निवासी बदरेहल गंभीर रूप से घायल हुआ है। अब घटना के बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची संबंधित पार्क टीम घायल को जिला अस्पताल लाई है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। अब इस घटना में घायल का गले और चेहरे पर गंभीर रूप से चोटें लगी हैं। बताया गया है कि घायल अपने मवेशियों को लेकर वापस घर लौट रहा था। उसी समय बदरेहल बीट के आरएफ 103 के करीब झाड़ियों की ओट में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed