{"_id":"66f408fa0a539fea8b0af33e","slug":"responsible-lazy-sand-mafia-became-agile-umaria-news-c-1-1-noi1225-2145437-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जिम्मेदार सुस्त रेत माफिया चुस्त, पाली एरिया में जमकर हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जिम्मेदार सुस्त रेत माफिया चुस्त, पाली एरिया में जमकर हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन
Wed, 25 Sep 2024 08:09 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:09 PM IST
सार
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों रेत माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद भी अधिकारी सुस्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रेत चोरी कर ट्रैक्टर से परिवहन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जहां एक तरफ माफिया राज खत्म करने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके ही कर्मचारी इन माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए सुस्त हैं, जिसकी वजह से उमरिया जिले में रेत माफिया चुस्त होकर धड़ल्ले से रेत का उत्खनन और परिवहन करते जा रहे हैं।
विज्ञापन
उमरिया जिले से सोन, जोहिला नदी सहित अन्य छोटी बड़ी नदियां निकलती हैं। लेकिन यहां लोग और कुछ कर्मचारी अधिकारी इसे आय का साधन अब मानने लगे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा लोगों ने आरोप लगाया है। बात करें उमरिया जिले पाली क्षेत्र के गांव से सटे लोग नदियों का दोहन कर रहे हैं और रेत का अवैध उत्खन्न कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन को उस पर अंकुश लगाना चाहिए। लेकिन प्रशासन भी उस पर अंकुश लगा नहीं पा रहा है या तो लगाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि रात भर रेत का परिवहन ट्रैक्टर से लगातार यह अनवरत चलता रहता है और अधिकारी और कर्मचारी कोई भी ध्यान नहीं देते हैं और न ही कार्रवाई करते हैं। हालांकि, इसके लिए खनिज विभाग और राजस्व विभाग सहित पुलिस विभाग को नियुक्त सरकार ने किया है। लेकिन सभी विभाग आंख मूंद करके सोए रहते हैं और कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और जब ज्यादा हो जाता है तो छुटपुट कार्रवाई करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

रेत परिवहन करते हुए
