फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Questions raised on the quality of Nagar Palika Parishad building construction

Umaria News: नगर पालिका परिषद के भवन निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, 95 लाख की लागत से बन रहा कार्यालय भवन

Wed, 26 Feb 2025 06:26 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 06:26 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद पाली में 95 लाख रुपये की लागत से बन रहे कार्यालय भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। नेता प्रतिपक्ष संजीव खंडेलवाल ने निम्न स्तर की सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। जांच की मांग की गई है। स्थानीय लोग भी निर्माण की गुणवत्ता से असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन
Questions raised on the quality of Nagar Palika Parishad building construction
नगर पालिका परिषद के भवन निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल

विस्तार

मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण के तहत नगर पालिका परिषद पाली में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से कार्यालय भवन का निर्माण जारी है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष और वार्ड पार्षद संजीव खंडेलवाल ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री निम्न स्तर की उपयोग की जा रही है और मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। श्री खंडेलवाल ने नगर पालिका के इंजीनियर संतोष पांडे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्होंने कोई सुधार नहीं किया।

विज्ञापन

खंडेलवाल ने यह भी आरोप लगाया कि पाली नगर पालिका के अन्य निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है और केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर शहडोल की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने कहा कि वे इस विषय को गंभीरता से लेंगी और जल्द ही इसकी जांच करवाएंगी।

स्थानीय लोगों में भी निर्माण कार्य को लेकर असंतोष है। उनका कहना है कि सरकारी धन का सही उपयोग होना चाहिए और निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

यह पहला मौका नहीं है जब पाली नगर पालिका में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। इससे पहले बस स्टैंड निर्माण के दौरान भी ऐसी ही शिकायतें आई थीं, जिनमें ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर मामले को दबाने की कोशिश की गई थी।
 

नगर पालिका परिषद के भवन निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल

नगर पालिका परिषद के भवन निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed