फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested the accused who raped two sisters

Umaria News: दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, खेत से लौटते वक्त दोनों को उठाकर ले गए थे जंगल

Sun, 20 Oct 2024 08:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 08:58 PM IST
सार

उमरिया में दो बहनोें से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 अक्टूबर की शाम को जब दोनों पीड़िताएं अपने खेत से घर लौट रही थीं। उसी समय आरोपियों मोनू, राजू और अर्जुन ने उन्हें बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Police arrested the accused who raped two sisters
दो बहनो के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्तार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में दो बहनों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि घटना 15 अक्टूबर की शाम की है, जब दोनों पीड़िताएं अपने खेत से घर लौट रही थीं। उसी समय आरोपियों मोनू, राजू और अर्जुन ने उन्हें बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

अर्जुन ने दोनों बहनों को बाइक पर घुमाने के बहाने चांदपुर के जंगल में छोड़ा और थोड़ी देर बाद मोनू और राजू के साथ लौटा। मोनू छोटी बहन को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि राजू और अर्जुन ने बड़ी बहन के साथ जंगल में दुष्कर्म किया। पीड़िताएं किसी तरह बचकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देशन में गठित टीमों ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ उमेश सौंधिया (30) और अर्जुन उर्फ पोरस तिवारी (33) शहडोल के निवासी हैं, जबकि मोनू उर्फ सुशील तिवारी (30) चांदपुर, उमरिया का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed