Umaria News: 15 से 20 लोगों से भरी पिकअप पलटी, मची चीखपुकार; डायल 100 बनी मददगार
Umaria News: उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानान्तर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे गहिराटोला के करौंदी से मरदर गांव के लिए करीब 15-20 लोग मालवाहक पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी ठड़ीपाट के पास मोड़ में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विस्तार
जानकारी के मुताबिक पिकअप को सवारी वाहन के रूप में उपयोग किए जा रहा था। इसलिए पिकअप के फिटनेस सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई हैं। साथ ही अब पिकअप चालक का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।
अनाज से भरा पिकअप वाहन पलटा
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया। घटना तामन्नारा पुल के पास करीब दोपहर मे हुई जिसमें पिकअप में सवार दस लोग घायल हो गए। एक घायल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
