{"_id":"66f8228be496c75ea00c0919","slug":"one-person-died-due-to-electric-shock-while-working-at-sanjay-gandhi-thermal-power-station-umaria-news-c-1-1-noi1225-2158400-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में काम करते समय लगा करंट, एक व्यक्ति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में काम करते समय लगा करंट, एक व्यक्ति की हुई मौत
Sat, 28 Sep 2024 09:31 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:31 PM IST
सार
उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
संजय गांधी का विद्युत केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र स्थापित है, जहां एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार सिंह गोड़ पिता शिवकरण सिंह गोड़ निवासी छिंदहाटोला मुदरिया थाना पाली जिला उमरिया का रहने वाला था। जिसकी उम्र लगभग 39 वर्ष थी। जहां इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में वह काम कर रहा था, जिसमें काम करने के दौरान उसे करंट लग गया और वह खंभे से गिर पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र का है। जहां काम करने के दौरान ही खंभे में एक व्यक्ति चढ़ गया था, जहां उसे करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। यूनिट से उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर शहडोल मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राजकुमार सिंह पिता शिवकरण सिंह है।
विज्ञापन
सुरक्षा उपकरण बना मौत की वजह
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रबंधन व ठेकेदार के द्वारा उन्हें सुरक्षा के उपकरण नहीं दिया गया था। इसके बाद वह व्यक्ति काम करने के लिए खंभे में तो चढ़ गया। लेकिन करंट लगने की वजह से उसके नीचे गिरने की वजह से मौत हो गई। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी श्रमिक को चोट लगी हो या तो उसकी मौत हुई हो। ठेकेदार पैसे तो सरकार से लेते हैं, लेकिन वह श्रमिक को उचित प्रबंध नहीं करते हैं, जिसकी वजह से ऐसे हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में जब मुख्य अभियंता शशिकांत मालवीय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक नंबर यूनिट में ठेका कंपनी क्रॉस इंजीनियरिंग का श्रमिक है। सीढ़ी पर चढ़कर लाइट लग रहा था। इसी दौरान वह अनबैलेंस हो होकर गिर गया, जिसे इलाज के लिए शहडोल ले जाया गया था। इसके साथ ही जानकारी लगी है कि उसकी मृत्यु हो गई है।
