{"_id":"66f7ce2af1a27a6f0f0af603","slug":"now-ganja-is-being-smuggled-through-passenger-buses-also-police-caught-it-umaria-news-c-1-1-noi1225-2156011-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: अब यात्री बस से भी हो रही है गांजा की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: अब यात्री बस से भी हो रही है गांजा की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला
Sat, 28 Sep 2024 09:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:41 PM IST
सार
उमरिया जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस से यात्री बनकर दो गांजा तस्कर को पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बस पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के पाली में अब एक बार फिर से गांजे की तस्करी लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है। हालांकि, इस बार पुलिस ने एक अच्छा कदम उठाते हुए मुखबिरी के माध्यम से अवैध गांजे की खेप को आरोपियों के साथ पकड़ लिया है। जहां बस से इस बार गांजे की तस्करी हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उमरिया जिले के तस्कर लगातार नए-नए तरीके को अपनाकर के अब तस्करी करते हुए देखे जा रहे हैं। जहां यात्री बस में सभी के बीच में गांजा रखा हुआ है। इस बात की किसी को भनक नहीं थी। जहां अचानक पुलिस आई और गाड़ी को रुकवा कर संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। इसके बाद गांजे की खेप उन्हें बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस शहडोल से कटनी जा रही थी। तभी आरोपी यात्री बन बैठकर यात्रा कर रहे थे तभी रस्ते में पुलिस ने बस में छापा मारा और यात्रियों कि तलाशी ली। जहां दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि मुखाबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ दो व्यक्तियों को बस से गांजा सहित पकड़ा। दोनों के कब्जे से अलग-अलग करीब पौने तीन किलो गांजा बरामद किया है। बताया जाता है कि यह घटना रामपुर स्कूल के पास की है, जहां पाली पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सांगरोन थाना मनगरोन जिला दमोह एवं राम प्रसाद विश्वकर्मा पिता हलकुआ विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम सकोर थाना गैसावाद जिला दमोह को तस्करी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
