{"_id":"64fb250466ccc5cb7a09e3ab","slug":"mp-news-umaria-phoolmat-bai-will-vote-for-the-first-time-at-the-age-of-75-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 75 साल तक गुमनामी की जिंदगी जी रही फूलमत बाई पहली बार करेंगी मतदान, कष्टकारी रहा जीवन, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 75 साल तक गुमनामी की जिंदगी जी रही फूलमत बाई पहली बार करेंगी मतदान, कष्टकारी रहा जीवन, ये रही वजह
Fri, 08 Sep 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:13 PM IST
सार
MP News: अबकी बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उमरिया जिले की फूलमत बाई (75) पहली बार मतदान करेंगी। कारण अभी तक उनकी कोई आईडी ही नहीं बनी थी। न पहचान पत्र और न आधार कार्ड, जिसके चलते उन्हें कोई सुविधा भी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
फूलमत बाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज हम आपके सामने ऐसी खबर लेकर आए हैं, जो बेहद ही हैरान कर देने वाली है। यह खबर पहले कभी न सुनी गई और न ही देखी गई। देश में ऐसी भी एक महिला है, जिसने अभी तक एक बार भी वोटिंग की प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है यानी मतदान नहीं किया है। इतना ही नहीं हैरानी की बात यह है कि वह रिकॉर्ड में अभी जिंदा ही नहीं है, उसका कोई भी रिकॉर्ड अभी तक मौजूद नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र तो छोड़िए, अभी तक किसी भी गांव में उसका परिचय पत्र, आधार कार्ड सहित खेत का भी रिकॉर्ड उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम बिछिया के सामुदायिक भवन में रहने वाली फूलमत बाई का है, जिसके पास जीवित होने का कोई भी कागजी दस्तावेज, जैसे मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी और खाद्यान्न पर्ची न होने के कारण आज तक कोई भी शासकीय लाभ नहीं मिला है। आपको बता दें कि आज फूलमत बाई अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं और अभी तक केवल एक गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं फूलमत बाई के पास उनके जिंदा होने का कोई कागजी प्रमाण पत्र भी नहीं है।
विज्ञापन
नौरोजाबाद तहसीलदार पंकज नयन तिवारी जब स्नेह यात्रा के साथ ग्राम बिछिया पहुंचे थे, तब बिछिया निवासी फूलमत बाई ने अपनी व्यथा तहसीलदार को सुनाई। फूलमत बाई की कहानी सुनकर नौरोजाबाद तहसीलदार आश्चर्यचकित रह गए। वहीं, फूलमत बाई की व्यथा सुनकर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बांधवगढ़ 89 एवं तहसील नौरोजाबाद के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ भाग 270 प्रस्तुत किया गया और प्रकरण उल्लेख किया गया कि फूलमत बाई की उम्र 75 साल है।
विज्ञापन
नौरोजाबाद तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 के द्वारा बीएलओ को अपने सहयोग में लेकर महज 24 घंटे के अंदर फूलमत बाई का मतदाता परिचय पत्र तैयार करा दिया गया है। अब इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि कोई भी व्यक्ति 75 साल की उम्र में अपना पहला मतदान करेगा। नौरोजाबाद तहसीलदार पंकज नयन तिवारी के प्रयास से फूलमत बाई को अपने जीवित रहने का पहला प्रमाण पत्र मिला।
