फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: The ground slipped under the feet of passengers seeing the garden in the middle of the road

MP News: बीच सड़क पर दहाड़ सुनकर यात्रियों के पैरों तले खिसकी जमीन, बाघ को देख नहीं हुई किसी की जाने की हिम्मत

Thu, 25 Jan 2024 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:39 PM IST
सार

उमरिया में बीच सड़क पर बाघ देखा गया। राहगीरों ने जब बाघ को देखा तो लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। आधे घंटे बाद बाघ सड़क से हटा, उसके बाद लोग निकल सके। 

विज्ञापन
MP News: The ground slipped under the feet of passengers seeing the garden in the middle of the road
बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक बाघ आराम करता रहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघ और जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बीच सड़क पर नाइट वॉक करते हुए एक बाघ अचानक आ गया। इसकी वजह से गुजरने वाले यात्रियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते सभी यात्री अपनी जगह पर खड़े हो गए। गाड़ियों की लाइट की वजह से बाघ ने बीच सड़क पर ही आराम करने का सोचा।
विज्ञापन


बीच सड़क पर बाघ बैठ गया, जो करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। वहीं कुछ यात्रियों को तो ये रोमांच था कि बाघ देख रहे हैं तो कुछ लोगों को डर सता रहा था कि कहीं यह बाघ उन पर हमला न कर दे। आधे घंटे के विश्राम के बाद बाघ जंगल की तरफ गया, तब लोग निकल सके। कुछ लोगों ने उसका फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed