{"_id":"66863c5132065361e8069b37","slug":"mp-news-fraud-in-the-name-of-treatment-in-patanjali-yogpeeth-trust-umaria-bjp-district-president-cheated-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम पर धोखाधड़ी, उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष से दो लाख से ज्यादा ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम पर धोखाधड़ी, उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष से दो लाख से ज्यादा ठगे
Thu, 04 Jul 2024 11:38 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उमरिया जिला अध्यक्ष के साथ दो लाख रुपये की ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के साथ ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे से पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम पर 2,19,235 रुपये की ठगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दिलीप पांडे ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे माता-पिता का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब रहता है। जिनके इलाज के लिए मैंने पतंजलि की ट्रस्टेबल वेबसाइट से एक नंबर निकाला जो अनुराग गौतम के नाम से रजिस्टर्ड था। वह अपने आप को बाल्मिकी आचार्य अनुराग गौतम बताता था।
विज्ञापन
माता-पिता के इलाज के लिए उसने मुझ से 60,600 रुपए खाते में डलवाए। इसके बाद धीरे-धीरे करके 2,19,235 रुपए पतंजलि ट्रस्ट के नाम से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। लेकिन, जब मेरे माता-पिता हरिद्वार पतंजलि आश्रम में गए तो नकली गेट पास होने का हवाला देकर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद वापस लौट कर पाली थाने में हमने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जैसे सशक्त और पढ़े लिखे व्यक्ति से धोखाधड़ी के मामले होने से लोग हैरान है। ऐसे में लोगों को उम्मीद सिर्फ पुलिस से है, अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
