फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: Elephant Festival from tomorrow in Bandhavgarh National Park, Gajraj will have fun for a week

MP News: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में कल से हाथी महोत्सव, एक सप्ताह तक गजराज उड़ाएंगे मौज

Wed, 20 Sep 2023 11:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 11:33 PM IST
सार

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 21 सितंबर सुबह 9 बजे से हाथी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। यह महोत्सव 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। सात दिनों तक हाथियों की सेवा की जाएगी। 

विज्ञापन
MP News: Elephant Festival from tomorrow in Bandhavgarh National Park, Gajraj will have fun for a week
उमरिया में हाथी महोत्सव होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आगाज किया जाना है। यह महोत्सव 21 सितंबर से 27 सितंबर तक सात दिवसीय रहेगा। इस दौरान हाथियों की सेवा की जाएयेगी।  
विज्ञापन


कार्यक्रम की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्राधिकारी एवं पर्यटन प्रभारी रंजन सिंह परिहार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आयोजन ताला गेट में किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में सुबह हाथियों को नहला कर  बारडीं के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया जाता है फिर उन्हें अनेक प्रकार फल खिलाए जाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 21 सितंबर सुबह 9 बजे से हाथी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 14 हाथी हैं जो अलग-अलग कैंपों में निवासरत हैं। ये सभी हाथी महोत्सव में सात दिवस एक साथ रहकर मौज मस्ती करेंगे और यह महोत्सव 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। सात दिनों तक हाथियों की सेवा की जाएगी। 
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाते हैं। हाथियों से इस महोत्सव में सात दिवस तक किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है और वह आराम फरमाते हैं। उक्त महोत्सव में मुख्य अतिथि, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा, उमरिया कलेक्टर बुद्धेश बैध्य, जिले के पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, शहडोल सीसीएफ एवं  प्रभारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया केएलएल उईके, डिप्टी डायरेक्टर लवित भारती, सहायक संचालक सुधीर मिश्रा, एसडीओ मराठा, एसडीओ निमामा एवं समस्त परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी, कर्मचारियों, होटल संचालक, गाइड, ड्राइवर एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में गुरुवार दोपहर 2 बजे शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed