फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Crime News Narayan Murdered Over Love Affair Shocking Details News in Hindi

MP News: शादीशुदा प्रेमी के साथ झोपड़ी में थी बेटी, नजारा देखकर खौल गया पिता का खून; फिर हत्या कर किया यह काम

Wed, 08 Jan 2025 05:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

28 साल का नारायण बैगा विवाहित था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। नारायण का आरोपी के घर आना जाना था। इसी के चलते उसकी आरोपी की बेटी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोपी नारायण को इसे लेकर समझा भी चुका था। लेकिन, वह नहीं माना। 

विज्ञापन
MP Crime News Narayan Murdered Over Love Affair Shocking Details News in Hindi
पुलिस ने आराेपी पिता को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नारायण बैगा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते नारायण की हत्या की गई थी। आरोपी पिता ने अपनी बेटी को नारायण के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो आपा खो दिया और फिर उसकी हत्या कर दी। रविवार को हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने मोहन पिता बाबादीन सिंह (45) निवासी अगनहुडी को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


उमरिया एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि अगनहुडी गांव में रहने वाले नारायण बैगा (28) की रविवार को हत्या कर दी गई थी। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी था। पुलिस को उसका शव गांव के ही खेत में बोरी में बंद मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मोहन सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसका अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन

 
पिता ने बेटी को नारायण के साथ देखा 
आरोपी मोहन ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। रविवार को वह काम कर गांव लौटा तो उसने घर के पास बनी एक झोपड़ी में अपने बेटी को नारायण के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने उसके सिर पर डंडे से बार किया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया, यह सब देखकर उसकी बेटी वहां भागकर घर चली गई। इसके बाद उसने एक बड़ा सा पत्थर उसके सिर पर मारा, सिर फटने से नारायण का अधिक खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी ने शव को एक बोरी में बंद किया और कंधे पर उठाकर उसे पास के एक खेत में फेंक दिया। रातभर घर रहने के बाद वह सोमवार सुबह मजदूरी करने उमरिया चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पुलिस की जांच के दौरान नारायण बैगा के अवैध संबंध की बात सामने आई। पुलिस और गहनता से जांच की तो शक की सुई मोहन पिता बाबादीन सिंह पर अटक गई। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।


लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि 28 साल का नारायण बैगा विवाहित था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। नारायण का आरोपी मोहन के घर आना जाना था। इसी के चलते उसकी नारायण की बेटी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। मोहन की इसकी जानकारी लगी तो उसने नारायण को समझाने का प्रयास किया। रविवार को दोनों को साथ देखकर उसका खून खौल गया और उसने नारायण को मौत के घाट उतार दिया। नारायण की मौत ने उसके परिवार को सदमे में डाल दिया है। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने जीवन यापन का भी संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed