{"_id":"6720aaf7174cdd89900e2d26","slug":"lamps-made-from-cow-dung-and-soil-will-illuminate-houses-umaria-news-c-1-1-noi1225-2265915-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: गौशालाओं के गोबर और मिट्टी से बने दीये रोशन करेंगे घर, बाजारों में ब्रिकी के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: गौशालाओं के गोबर और मिट्टी से बने दीये रोशन करेंगे घर, बाजारों में ब्रिकी के लिए पहुंचे
Tue, 29 Oct 2024 04:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:33 PM IST
सार
Umaria: कुछ गांव की गौशालाओं में महिलाओं ने गोबर की दीये बनाने शुरू किए हैं। सिर्फ दीये ही नहीं गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी गोबर से तैयार किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
दीया बनाते हुए कुम्हार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के चंदिया पाली में मिट्टी और गोबर की दीये भारी संख्या में बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ गांव की गौशालाओं में महिलाओं ने गोबर की दीये बनाने शुरू किए हैं। सिर्फ दीये ही नहीं गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी गोबर से तैयार किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
दीये का निर्माण गांव के लोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आय भी हासिल होगी। गोबर से बनी दीये पूजा के लिए पवित्र भी माने जाते हैं, साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है गो पालन समूह को कुमुर्द एवं कौड़िया की समूहों ने गोबर की दीये समूहा शुरू भी कर दिया है।।
विज्ञापन
गोबर का पूरा उपयोग
इस दीपोत्सव के लिये नंद गौशाला कुमुर्दु और शिव गौशाला कौड़िया 22 में गोबर की दीपक बनाए जा रहे हैं, ताकि संस्कृति के अनुसार प्रत्येक सराहनी के घरों में लक्ष्मी के गोबर रूप का प्रयोग हो सके और आध्यात्मिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
दूसरी तरफ गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह प्रयोग प्रदान किया जा रहा है। एक जानकारी के अनुसार अभी तक इन स्थानों पर भी हजार से ज्यादा दिए बनाए जा चुके हैं और लाख दीये तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। दीये बनाने के साथ ही उनकी बिक्री के लिए भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।
