Hindi News
›
Madhya Pradesh
›
If water problem is not resolved then there will be boycott of voting
{"_id":"660ce08ae2144bd0b601d3e3","slug":"if-water-problem-is-not-resolved-then-there-will-be-boycott-of-voting-umaria-news-c-1-1-noi1225-1562788-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: उमरिया के गांव में पेयजल का संकट, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: उमरिया के गांव में पेयजल का संकट, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा
उमरिया में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है कि यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
उमरिया नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड 18 एवं 19 के वार्डवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग पिछले कई वर्षों से गर्मियों में जलसंकट का सामना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में नल-जल योजना चलाकर घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया है। इसके बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रहवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की है। ऐसा न होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
रहवासियों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत पांच वर्ष पहले वार्ड में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पाइपलाइन भी वार्डों में बिछाई गई थी। इसके बाद भी ठेकेदार ने मनमानी करते हुए काम सही नहीं किया और पूरे वार्ड में पाइपलाइन बिछाए बिना ही बिल का भुगतान करा लिया। जहां-जहां पाइपलाइन बिछी है, वहां भी टेस्टिंग कर ली गई लेकिन उसमें पानी सप्लाई आज तक नहीं हो सका है। इससे डे कालोनी, आदर्श कॉलोनी, झाड़ू मोहल्ला विकटगंज समेत वार्ड 18 एवं 19 के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के दिनों में बोरवेल भी सूख रहे हैं। इस समस्या को लेकर वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें चेताया है कि यदि शीघ्र ही पानी की समस्या का निदान नहीं कराया गया तो वार्डवासी मतदान का बहिष्कार भी करेंगे। आगे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।