{"_id":"679f10d4d6fb98b41508d2e0","slug":"fraud-of-rs-24563-in-the-name-of-credit-card-activation-umaria-news-c-1-1-noi1225-2585058-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 24,563 रुपये की ठगी, पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 24,563 रुपये की ठगी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Sun, 02 Feb 2025 01:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:41 PM IST
सार
युवती ने कॉलर द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन किया और कार्ड एक्टिवेट करने के निर्देशों का पालन किया। इसके बाद उसे बताया गया कि कुछ दिनों में मेल पर पिन प्राप्त होगा। जब आज सुबह उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क कर पिन के बारे में जानकारी ली, तो बैंक ने चौंकाने वाली जानकारी दी।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उमरिया के बिरसिंहपुर पाली के वार्ड क्रमांक 8, मंदिर रोड निवासी युक्ति वासवानी एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। उनके मुताबिक एचडीएफसी बैंक शहडोल ब्रांच से जारी उनके क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा। कॉलर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि यदि कार्ड एक्टिवेट नहीं किया गया तो इसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।
युवती ने कॉलर द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन किया और कार्ड एक्टिवेट करने के निर्देशों का पालन किया। इसके बाद उसे बताया गया कि कुछ दिनों में मेल पर पिन प्राप्त होगा। जब आज सुबह उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क कर पिन के बारे में जानकारी ली, तो बैंक ने चौंकाने वाली जानकारी दी। उनके खाते से 24,563.75 रुपये का लेन-देन हो चुका था, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
यह मामला साफ तौर पर साइबर ठगी का प्रतीत हो रहा है। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस विभाग में दर्ज करा दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल और बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बैंक प्रशासन ने भी पीड़िता को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग क्राइम फ्रॉड को लेकर जहां जागरूकता अभियान चला रहा है। वहीं दूसरी ओर अब इस फ्रॉड में युवा पीढ़ी भी हस्ती हुई नजर आ रही है और साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना कर लोगों को ठग ले रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया मामला हमारे पास आया हुआ है, हम शिकायत दर्ज कर आगे की विवेचना आरंभ कर दिए हैं और प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएं।