फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Female leopard with small cubs hunted dog

Umaria News: नन्हें शावकों के साथ मादा तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में डर का माहौल

Sun, 14 Jan 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 14 Jan 2024 11:26 AM IST
सार

Umaria: उमरिया में इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मादा तेंदुआ अपने एक शावक के साथ शिकार करने के लिए गांव की तरफ आ गई। जहां रात का फायदा उठाकर तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। 

विज्ञापन
Female leopard with small cubs hunted dog
नन्हें शावकों के साथ मादा तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव में अब जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में एक मादा तेंदुए ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया था, उसके बाद आज एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक मादा तेंदुआ अपने एक शावक के साथ शिकार करने के लिए गांव की तरफ आ गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पनपथा बफर के पतौर बीट के पीएफ 623 से सटे ग्राम बड़ी बेल्दी में मादा तेंदुए अपने बच्चों के साथ देर रात ग्रामीण सुदामा पटेल के मकान के सामने से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गई और पेड़ पर चढ़कर ही उसे अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो तेजी से वायरल
यह उस समय की घटना है जब सब ग्रामीण अपने घर पर सो रहे थे, जहां रात का फायदा उठाकर तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। तेंदुए का शावक भी यह सब देख रहा था। जिसका वीडियो तेजी से आज सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed