{"_id":"679f3b434e32828b870c5362","slug":"female-leopard-climbed-the-tree-crowd-gathered-to-see-it-umaria-news-c-1-1-noi1225-2585197-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पनपथा बफर क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ी मादा तेंदुआ, वन विभाग ने भीड़ हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पनपथा बफर क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ी मादा तेंदुआ, वन विभाग ने भीड़ हटाई
Sun, 02 Feb 2025 08:11 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
उमरिया में पेड़ पर चढ़ी मादा तेंदुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के सलखनिया बीट में बुधवार को हड़कंप मच गया, जब एक मादा तेंदुआ अचानक पेड़ पर चढ़ गई। इसे देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मोबाइल से तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वन विभाग ने की भीड़ हटाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन अमला मौके पर पहुंचा और भीड़ को हटाने में जुट गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ किसी खतरे के कारण पेड़ पर चढ़ी हो सकती है। ऐसे में उसे शांत वातावरण की जरूरत थी ताकि वह सुरक्षित तरीके से नीचे उतर सके।
भीड़ के कारण तेंदुआ तनाव में आ सकता था, इसलिए वन कर्मियों ने तुरंत लोगों को वहां से दूर किया। जब तक तेंदुआ खुद से नीचे नहीं उतर जाता, तब तक वन विभाग की टीम उस पर नजर रखेगी। इसके अलावा, आसपास के इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा
बांधवगढ़ क्षेत्र में वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगलों में मानव हस्तक्षेप बढ़ने से तेंदुए और अन्य वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहा है।
वन अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना हो तो वन विभाग को तुरंत सूचना दें और खुद से कोई कार्रवाई न करें। फिलहाल, वन विभाग की टीम तेंदुए की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी है और जल्द ही उसके सुरक्षित जंगल में लौटने की उम्मीद है।