{"_id":"65fd52145735e8557a09765a","slug":"father-dies-daughter-and-her-friend-injured-in-road-accident-in-umaria-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी और उसकी दोस्त घायल, जबलपुर रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी और उसकी दोस्त घायल, जबलपुर रेफर किया
Fri, 22 Mar 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:10 PM IST
सार
उमरिया जिले के नोरोजाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को जबलपुर किया गया रेफर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत सस्तरा मोड़ पर देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत की पहचाान दईगवा निवासी अश्वनी सिंह (42) के रूप में हुई हैं। वहीं, हादसे में अश्वनी की बेटी स्वाति सिंह (17) और दोस्त नेहा सिंह पिता तिलकराज सिंह (17) गम्भीर रूप से घायल होने गए। हादसे के बाद घायल लड़कियों को जिला अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार कर दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक अश्वनी सिंह दोनों घायल बेटियों को लेकर अपनी बाइक से किसी सहेली के जन्म दिन में सस्तरा गांव गए थे। वापस लौटते समय ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। नोरोजाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
