फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doctor was demanding money for post mortem, arrested

Umaria News: पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने मांगे 10 हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 03 Oct 2024 04:23 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

उमरिया में पोस्टमार्टम करने के लिए रुपये मांगे वाले डॉक्टर को लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Doctor was demanding money for post mortem, arrested
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फोटो

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई जब डॉक्टर राजेंद्र मांझी ने एक व्यक्ति से पोस्टमार्टम करने के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी। फरियादी वीरेंद्र यादव ने पहले 3,000 रुपये दिए थे, लेकिन जब डॉक्टर ने और 3,000 रुपये की मांग की, तो फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र कुमार और उनकी 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


यह घटना उमरिया जिले में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों में एक और उदाहरण है, जहां आम नागरिकों को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed