{"_id":"66fe687ea24072b7da09d5b4","slug":"doctor-was-demanding-money-for-post-mortem-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2174106-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने मांगे 10 हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने मांगे 10 हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
Thu, 03 Oct 2024 04:23 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:23 PM IST
सार
उमरिया में पोस्टमार्टम करने के लिए रुपये मांगे वाले डॉक्टर को लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फोटो
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई जब डॉक्टर राजेंद्र मांझी ने एक व्यक्ति से पोस्टमार्टम करने के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी। फरियादी वीरेंद्र यादव ने पहले 3,000 रुपये दिए थे, लेकिन जब डॉक्टर ने और 3,000 रुपये की मांग की, तो फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र कुमार और उनकी 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। मामले की जांच अभी जारी है।
यह घटना उमरिया जिले में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों में एक और उदाहरण है, जहां आम नागरिकों को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।