{"_id":"66e4104419cec2338c0fc6af","slug":"dead-body-of-youth-lala-kol-found-drowned-in-pond-in-narwar-umaria-news-c-1-1-noi1225-2100436-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: नरवार के तालाब में डूबे युवक लाला कोल का मिला शव, मृतक यहां का निवासी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: नरवार के तालाब में डूबे युवक लाला कोल का मिला शव, मृतक यहां का निवासी था
Fri, 13 Sep 2024 03:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:58 PM IST
सार
उमरिया के नरवार तालाब में डूबे युवक लाला कोल का शव मिल गया है। रेसक्यू टीम ने खोज के दौरान उसका शव पाया।
विज्ञापन
तालाब में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में थाना चंदिया के ग्राम नरवार में बुधवार की रात नहाने के दौरान लाल कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम राहुल साहू के नेतृत्वु में मौके पर पंहुची और युवक की तालाश शुरू की गई।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम गोताखोर के सहारे शव तलाशने में जुटी रही। अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, तहसीलदार बिलासपुर आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, टीआई चंदिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की उपस्थिति में रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले सुबह शव पानी में उतराता हुआ दिखा, जिसे गांव वालों ने बाहर निकाल लिया। मृतक का नाम लाला कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन थाना चंदिया है।
विज्ञापन
