फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Collector suspends warden of Netaji Subhash Chandra Bose Boys Hostel

Umaria: नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के वार्डन को कलेक्टर ने किया निलंबित, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Tue, 19 Nov 2024 10:05 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के कलेक्टर ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास के वार्डन को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रावास से चार आदिवासी छात्र लापता हो गए थे। 

विज्ञापन
Umaria Collector suspends warden of Netaji Subhash Chandra Bose Boys Hostel
नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास से 14 नवंबर को चार छात्र, जिसमें सूर्या पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह, करण पिता स्वर्गीय अशोक प्रजापति, भूपत पिता मान सिंह तथा आदित्य पिता बब्लू बैगा के गायब होने और 24 घंटे में पुलिस द्वारा बच्चों को दस्तयाब करने की खबर को 15 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने मप्र सिविल सेवा नियत के तहत गिरवेश मिश्रा प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला महुरा और सहायक वार्डन नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास लालपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी करकेली नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन


बालक छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में अपेक्षानुसार कार्य नहीं किए जाने से यह प्रतिकूल परिस्थितियां लक्षित हुई हैं। अति संवेदनशील परिस्थिति में भी गिरवेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में देर से सूचित किया गया। छात्रावास संचालन और नियंत्रण में सम्यक निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण गिरवेश मिश्रा का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का परिचायक है। जो मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed