फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Collector gave notice to project officers of Pali and Manpur on the death of children

Umaria: कुप्रथा में बच्चों की मौत पर कलेक्टर सख्त, पाली-मानपुर के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक को नोटिस जारी

Sat, 13 Jan 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 07:38 PM IST
सार

गर्म लोहे की सरिया दागने से बच्चों की मौत पर कलेक्टर ने पाली और मानपुर के परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जागरूकता के अभाव में लगातार दागने की प्रथा चल रही है।

विज्ञापन
Collector gave notice to project officers of Pali and Manpur on the death of children
कारण बताओ नोटिस - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आदिवासी अंचल उमरिया में लगातार लोहे के दागने से दो बच्चों की मौत के बाद उमरिया कलेक्टर ने दो परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं अब मानपुर और पाली क्षेत्र में लगातार बच्चों के बीमार होने के बाद दागने की प्रथा चल रही है। घटना के बाद बच्चे का इलाज सही समय पर नहीं हो पाता है। नतीजा ये होता है कि प्रथा के जंजाल में फंसकर बच्चों के मौत हो जाती है। जागरूकता के अभाव में लगातार दागने की प्रथा चल रही है।
विज्ञापन


वही अब दागने की इस प्रथा को लेकर कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी मानपुर राजनारायण सिंह और पाली मोनिका सिन्हा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पर्यवेक्षक परिक्षेत्र अरुणा ठाकुर, रामकली डोंगरे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दोनों ही क्षेत्र में बकेली में बच्चे की मौत दागने से हुई थी। कठार गांव की बच्ची की मौत भी शहडोल में हुई थी। चारो कर्मचारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed