फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   forensic investigation report has arrived Case of death of elephants in Bandhavgarh

Umaria News: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का मामला, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई; जानिये कैसे हुई इनकी मौत

Wed, 06 Nov 2024 10:01 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 10:01 AM IST
सार

MP: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में 10 हाथियों की मौत की वजह को लेकर अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। जिसमें ये बताया गया है कि हाथियों की मौत की वजह जहर नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत हाथियों के विसरा में ‘न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाजोनिक एसिड' पाया गया।

विज्ञापन
forensic investigation report has arrived Case of death of elephants in Bandhavgarh
10 हाथियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले हफ्ते तीन दिन में 10 हाथियों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ तीन दिन में ही एक-एक करके 10 हाथियों की मौत हो जाती है। हाथियों ने ऐसा क्या खाया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन


हालांकि इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे, और कोदो की फसल को लेकर शंका जाहिर की जा रही थी कि इसी फसल को खाने की वजह से हाथियों की मौत हुई है, लेकिन जांच रिपोर्ट का इंतजार हर किसी को था और अब हाथियों के मौत के बाद फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी आ गई है।
विज्ञापन


आ गई फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 दिन में 10 हाथियों की मौत की वजह अब सामने आ गई है, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार कोदो बाजरा में साइक्लोपियाजोनिक नामक एसिड पाया गया है, जिसको खाने से ही हाथियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


APCCF वन्य प्राणी एल कृष्णमूर्ति ने बताया है कि कि मंगलवार को मृत हाथियों के विसरा सैंपल की विषाक्तता रिपोर्ट केंद्र सरकार के आईवीआरआई इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली उत्तर प्रदेश के टॉक्सिकोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार हाथियों में साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया जाना बताया गया है। 

रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो, पौधे, अनाज खाए हैं। नमूने में पाए गए साइक्लोपियाजोनिक एसिड की विषाक्तता की वास्तविक गणना और भी आगे अभी की जा रही है। आईवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में आसपास के क्षेत्र में ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें ग्रामीणों में जागरूकता खराब फसल में मवेशियों को ना चराने इस पर और अध्ययन करने जैसे बिंदु दिए गए हैं जिसे प्रबंधन पालन करा रहा है।


गौरतलब है कि 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को 3 दिन में ही 10 हाथियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरा देश हिल गया और हड़कंप मच गया था कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य तक की जांच कमेटी बांधवगढ़ पहुंच गई थी और लगातार जांच की जा रही थी और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed