फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's public representatives should stop incidents of rape of innocent girls.

Umaria News: महिलाओं के साथ दुराचार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, सांसद-विधायकों के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Oct 2024 07:37 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 07:37 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराध पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। कांग्रेस ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सत्तादल के विधायकों-सांसदों को ज्ञापन देकर इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन
BJP's public representatives should stop incidents of rape of innocent girls.
ज्ञापन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर मासूम बच्चियों और महिलाओं के सांथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने मे असफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सांसद तथा विधायकों से इस संबंध मे पहल करने की मांग की है। इस मुद्दे पर सोमवार को पार्टी द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद तथा जिले के विधायकों के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अबोध बालिकाओं जिनमें एक वर्ष से लेकर 10 वर्ष तथा 70-75 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं, के साथ दुष्कर्म की घटनाएं निरंतर हो रही हैं। जिससे उनका जीवन संकट में पड़ गया है। महिला अत्याचार मे प्रदेश देश मे नंबर एक पर पहुंच गया है, जिससे मध्यप्रदेश वासियों का सिर शर्म से झुक गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीते पौने तीन साल मे करीब एक हजार दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। दुराचार एवं गैंगरैप की वारदातों के कारण छोटी-छोटी बच्चियों और छात्राओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले दिनो ग्वालियर, अनूपपुर, टीकमगढ़, राजगढ़, शहडोल, डिंडौरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा, रायसेन, दतिया, रीवा, हरदा, नर्मदापुरम, मुरैना आदि स्थानों पर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ दुराचार व हत्याओं की कई घटनाएं हुई हैं। इससे साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था तथा राज्य की बेटियों, बहनो और माताओं को सुरक्षा देने मे विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिओं से मांग की गई है कि वे प्रदेश की अबोध बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं के साथ दुष्कर्म व उनकी हत्याओं के मामलों मे अपने स्तर पर कड़े एवं प्रभावी कदम उठाएं तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर पूरी ताकत के साथ दबाव बनाएं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया पर संदेश भी प्रसारित करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed