{"_id":"64f98792ad90e0d8cd0ddac1","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-suddenly-the-tiger-came-in-front-of-the-vehicle-on-the-road-crossed-the-road-grace-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: अचानक बाघ आ गया सड़क पर वाहन के सामने, शान से पार किया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: अचानक बाघ आ गया सड़क पर वाहन के सामने, शान से पार किया रास्ता
Thu, 07 Sep 2023 03:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:50 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़े दिनों बाद एक बाघ सड़क पर दिखाई दिया है। बड़ी शान से उसने सड़क पार की और चला गया। इस दौरान वाहन चालक चुपचाप उसे देखते रहे।
विज्ञापन
बांधवगढ़ में बाघ आ गया सड़क पर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सड़क पर बाघ दिखाई दिया है। बड़े दिनों बाद इस तरह का नजारा सामने आया है, जब एक वयस्क बाघ शान से सड़क पार करता दिखाई दिया है। यह मामला उस समय का है जब एक कारचालक कार से ही सड़क पर जा रहा था। बाघ सड़क पर आया, किसी की परवाह किए बगैर आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन
पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति सड़क पर अपने चार पहिया वाहन से जा रहा था। अचानक सामने बाघ दिखाई दिया। तत्काल कार को ब्रेक लगाकर रोका गया। सामने खड़े बाघ को देखते ही उनकी सांसें अटक गई थी। दिल की धड़कनें तेज हो गई थी। हालांकि, बाघ ने इधर-उधर देखा तक नहीं। वह आगे बढ़ा और सड़क पार कर जंगल में चला गया। बांधवगढ़ में कई दिनों बाद बाघ दिखाई दिया है। पर्यटक इससे बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
