फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Allegations of biased action on income tax Congress will protest in Umaria tomorrow

Umaria News: इनकम टैक्स पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप, कल उमरिया में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Sat, 30 Mar 2024 03:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने और दमनकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कल विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Allegations of biased action on income tax Congress will protest in Umaria tomorrow
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने इनकम टैक्स विभाग पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया हैं। इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस को 1823.08 करोड़ के भुगतान का नोटिस देने के खिलाफ कांग्रेस कल रविवार को उमरिया में गांधी चौक पर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने और दमनकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खाते को फीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। 
विज्ञापन


हाल ही में आईटी विभाग ने कांग्रेस को 1823.08 करोड़ रुपये के भुगतान का नोटिस दिया है जो अलोकतांत्रिक कर्रवाई है। इस पक्षपातपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में कल 11 बजे गांधी चौक उमरिया में विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, ब्लाक, मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, मंडलम, बूथ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व व वर्तमान सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रदेश प्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed