फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: A young man who went to graze goats is missing, feared to have drowned in the Son River

Umaria News: बकरी चराने गया युवक लापता, सोन नदी किनारे मिले कपड़े, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Fri, 28 Mar 2025 07:25 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 07:25 AM IST
सार

घटना की सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को बुलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोग और प्रशासन तेज बहाव और गहरे पानी को लेकर चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Umaria News: A young man who went to graze goats is missing, feared to have drowned in the Son River
सोन नदी हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्हौड में 25 मार्च 2025 को एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई है। ग्राम निवासी भोले पिता वैलू कोल (उम्र 18 वर्ष) मंगलवार सुबह अपने घर से करीब 10 बकरियों को चराने के लिए सोन नदी के काढ़ा हार इलाके में गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की और सोन नदी के किनारे पहुंचे। वहां युवक के कपड़े, चप्पल और डंडा एक पत्थर के ऊपर रखे मिले। यह देखकर परिवार वालों को संदेह हुआ कि भोले कोल नदी में डूब गया होगा। उन्होंने तुरंत मानपुर थाना जाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मार्शकोल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम बुलाने की मांग की। इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सोन नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने लगातार कई घंटों तक नदी में खोजबीन की, लेकिन आज खबर लिखे जाने तक तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है

स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा और जल्द ही युवक की तलाश में कोई ठोस नतीजा सामने आने की उम्मीद है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी के इस हिस्से में पानी काफी गहरा और तेज बहाव वाला है, जिससे युवक के डूबने की आशंका और भी प्रबल हो जाती है। अब सभी की नजरें एनडीआरएफ की टीम पर टिकी हुई हैं, जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed