{"_id":"668bc2ff8f51b6b3d10f7851","slug":"a-consignment-of-illegal-drugs-coming-from-odisha-was-caught-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओडिशा से आ रही अवैध मादक पदार्थ की खेप पकड़ी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओडिशा से आ रही अवैध मादक पदार्थ की खेप पकड़ी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को किया गिरफ्तार
Mon, 08 Jul 2024 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:20 PM IST
सार
MP News: मानपुर पुलिस ने ओडिशा से आ रही अवैध मादक पदार्थ की खेप को पकड़ा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चारों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानपुर पुलिस के हाथों अवैध गांजा की बड़ी खेप लगी है। लग्जरी वाहन में लाई जा रही गांजा की खेप को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर मानपुर थाना प्रभारी सुभाष दुबे व उनकी टीम ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़, शहडोल के रास्ते मानपुर की तरफ आ रही गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सीडी 1381 को जनाढ़ नदी ग्राम बिजौरी के पास रोका गया।
विज्ञापन
जिसमें गाड़ी चालक सहित 3 लोग और मौजूद थे। गाड़ी व मौजूद लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी उपरांत वाहन से 2 पैकेट गांजे गाड़ी की सीट के नीचे मिले, जिसके बारे में कड़ाई से पूछने पर आरोपियों द्वारा अवैध गांजा होना बताया गया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों जिनके नाम शुखेंद्र पटेल पिता ब्रजेंद्र पटेल उम्र 24 वर्ष, विपरेंद्र पटेल पिता राम कमल पटेल उम्र 22 वर्ष, अंकित पटेल पिता रघुनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष, अभयराज पिता कमलाकांत पटेल उम्र 23 वर्ष सभी निवासी कठार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
