फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   A case has been registered against a youth who ate meat on the steps of a temple in Umaria.

Umaria: मंदिर की सीढ़ी पर मांस खाने वाले युवक पर मामला दर्ज; पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 20 Aug 2023 10:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 20 Aug 2023 10:26 PM IST
सार

मंदिर की सीढ़ी में बैठकर मांस-मछली खाने का वीडियो गांव के ग्रुपों में खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने देखा और ग्रामीणों ने थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
A case has been registered against a youth who ate meat on the steps of a temple in Umaria.
मंदिर में मांस खाने का मामला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हिंदू मंदिरों को लगातार कुछ लोग निशाना बना रहे हैं। चाहे वह अनजाने में हो या जानबूझकर हो, लेकिन हिंदू मंदिर तथा देवी-देवताओं को लोग लगातार टारगेट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला। मंदिर की सीढ़ी पर बैठकर मांस खा रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुजारी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरअसल यह मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी क्षेत्र में मंदिर का है। यहां मंदिर की सीढ़ी पर बैठकर युवक मांस खा रहा था। गांव में वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमरपुर चौकी के अमरपुर में माता के मंदिर के सीढ़ी में बैठकर युवक मछली खा रहे थे। मंदिर के पुजारी को जानकारी लगते ही पुजारी ने पुलिस चौकी अमरपुर में शिकायत दर्ज कराई। अमरपुर चौकी में शिब्बू खान पर मामला दर्ज भी करा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमरपुर चौकी प्रभारी कोमल दीवान ने बताया कि पुजारी राधेश्याम माली ने शिकायत की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कई ग्रुपों में वीडियो वायरल
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की सीढ़ी में बैठकर मांस-मछली खाने का वीडियो गांव के ग्रुपों में खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने देखा और ग्रामीणों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस पूरे वीडियो की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर युवक शिब्बू ग्राम अमरपुर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed