फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   A Bengali tourist visiting Bandhavgarh cheated of Rs 4 lakh 67 thousand Umaria hindi News

Umaria News: बांधवगढ़ घूमने आई बंगाली पर्यटक से 4.67 लाख की ठगी, शातिरों ठगों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

Mon, 29 Apr 2024 11:59 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

उमरिया सायबर सेल उमरिया नें आवेदिका की शिकायत पर  उक्त फ्रॉड लेनदेन को निरस्त कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। सायबर सेल एक हफ्ते में रुपये वापस आने की बात कह रही है।

विज्ञापन
A Bengali tourist visiting Bandhavgarh cheated of Rs 4 lakh 67 thousand Umaria hindi News
umaria news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमिरया जिले में एक पर्यटक के साथ चार से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। साथ ही महिला पीड़िता से ठगी गई रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया भी पूरा कराई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीब 09 बजे बांधवगढ़ में घूमने सोनाली घोष निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल ने साइबर सेल को कॉल किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे बांधवगढ़ जंगल सफारी के लिए परिवारजनों के साथ आई हैं और बांधवगढ़ के एक रिसोर्ट में ठहरी हुई हैं। आवेदिका ने बताया कि वह वापस जाने के लिए एक कैब (वाहन) बुक करने का प्रयास कर रही थी। ऑनलाइन कैब बुक करने के लिए गुगल के जरिए उसे एक नंबर मिला, जिस पर कॉल कर उसने कैब बुक करने की बात कही। थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरे नंबर से कॉल आया और उसने कहा कि आपकी कैब बुक हो जाएगी, उसके लिए आप पहले पेमेंट करने का माध्यम चुने और मोबाइल पर आए ओटीपी को बताएं।
विज्ञापन


पीड़िता महिला ने फोन कॉलर के बताये अनुसार अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर और उसके बाद OTP कॉलर को बता दिया। कॉलर ने गलत ओटीपी बताने की बात कहकर चार बार में  4 लाख 67 हजार रुपये की चूना लगा दिया। कुछ समय बाद आवेदिका को कॉलर पर शक हुआ तो उसने ओटीपी वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ा, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने उमरिया सायबर सेल को सूचना दी और पुलिस चौकी ताला में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायबर सेल उमरिया नें आवेदिका की शिकायत पर  उक्त फ्रॉड लेनदेन को निरस्त कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। सायबर सेल एक हफ्ते में रुपये वापस आने की बात कह रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed