फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh Tiger Reserve 60 Year Old Female Elephant Anarkali Gave Birth To Fifth Calf News in Hindi

Bandhavgarh Tiger Reserve: 60 की 'अनारकली' ने दिया पांचवें बच्चे को जन्म, टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल

Wed, 15 May 2024 05:33 PM IST
Umaria bureau उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:33 PM IST
सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 60 वर्षीय मादा हाथी अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। यह दुर्लभ मौका है क्योंकि आम तौर पर हाथी 16 से 50 वर्ष तक ही बच्चों को जन्म देते हैं। इस उम्र में बच्चा होना अनोखा मामला है। 
 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve 60 Year Old Female Elephant Anarkali Gave Birth To Fifth Calf News in Hindi
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 60 वर्षीय मादा हाथी अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। इससे पूरे टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है। अनारकली को 1978-79 में बिहार के सोनपुर मेले से रेस्क्यू किया गया था। इसके बाद उसे बांधवगढ़ लाया गया था। तब उसकी उम्र करीब 13-14 वर्ष थी। 

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप-संचालक पीके वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह सवा छह बजे अनारकली ने स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। उच्च-गुणवत्ता का भोजन मादा हाथी को दिया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि बांधवगढ़ न केवल बाघों के लिए बल्कि भालु, तेंदुओं और हाथी के लिए भी जाना जाता है। टाइगर रिजर्व में इन जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी उत्साह बढ़ाने वाली है। 
विज्ञापन


जिसे सूचना मिली, वह चकित
दरअसल, आम तौर पर मादा हाथी की गर्भधारण क्षमता 50 वर्ष तक मानी जाती है। उसके बाद हाथी में फर्टिलिटी कम होती जाती है। 60 या उससे अधिक उम्र की मादा हाथी का गर्भधारण दुर्लभ ही है। अब तक के अध्ययन में बहुत कम मादा हाथी में ही 60 वर्ष की उम्र के बाद गर्भधारण की क्षमता देखी गई है। इसके लिए हारमोन टेस्टिंग का प्रयोग किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 22 माह होती है गर्भधारण की अवधि
हाथी की गर्भधारण अवधि पृथ्वी पर मिलने वाले प्राणियों में सबसे अधिक है। आम तौर पर एशियाई हाथियों की गर्भधारण अवधि 18 से 22 माह मानी जाती है। ऐसे में हाथियों में गर्भधारण और प्रसव एक बहुत बड़ी चुनौती माना जाता है। इसके अलावा एक हाथी अपने औसत जीवनकाल में चार से पांच बच्चों को ही जीवन देती है। यह बात अलग है कि कुनबों में रहने की वजह से हाथियों के समूह में 20 से 100 तक हाथी हो सकते हैं। 

बिहार से रेस्क्यू किया था अनारकली को
टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि अनारकली को 1978-79 में सोनपुर मेले से रेस्क्यू किया गया था। उस समय उसकी उम्र करीब 14-15 साल रही होगी। इससे उसका जन्म 1964 में होने का आकलन किया गया था। इसी आधार पर दावा किया जा रहा है कि अनारकली ने 60 साल की आयु में शिशु को जन्म दिया है। 


अनारकली के बच्चे की सुरक्षा बढ़ाई
अनारकली ने अमनाला कैम्प में बच्चे को जन्म दिया है, जहां पिछले कुछ महीने से उसे रखा गया था। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से हथिनी और बच्चे की जांच कर रही है। रिजर्व प्रबंधन ने कैम्प की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौतम हाथी को सुरक्षा में तैनात किया गया है। साथ ही बीट गार्ड, चारा कटर और महावत 24 घंटे कैम्प में तैनात किए गए हैं। वह भी हाथी की निगरानी कर रहे हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed