फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: 10-Year-Old Hostel Student Alleges Tutor Beat Her with Stick, Police Begin Probe

उमरिया: हॉस्टल में 10 साल की छात्रा से मारपीट का आरोप, इमला लिखने में गलती पर डंडे से पीटा,जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Oct 2026 07:56 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

छात्रावास में रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा ने कोचिंग पढ़ाने आने वाली मैडम पर डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक इमला लिखने में गलती होने पर उसके घुटनों के पीछे मारा गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Umaria: 10-Year-Old Hostel Student Alleges Tutor Beat Her with Stick, Police Begin Probe
छात्रा के पैर पर मार के निशान

विस्तार

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कराने के उद्देश्य से छात्रावासों का संचालन किया जाता है लेकिन पढ़ाई के दौरान गलती होने पर बच्चों के साथ मारपीट के आरोप सामने आएं तो यह चिंता का विषय बन जाता है। उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां छात्रावास में रहकर कक्षा पांचवीं में पढ़ाई करने वाली 10 वर्षीय छात्रा ने कोचिंग पढ़ाने आने वाली मैडम पर डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घुटनों के पीछे डंडे से मारने का आरोप
प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम कठई निवासी 10 वर्षीय छात्रा खिचकिड़ी छात्रावास में रहकर कक्षा पांचवीं की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि छात्रावास में बच्चों को कोचिंग पढ़ाने आने वाली मैडम बच्चों को इमला लिखवा रही थीं। इसी दौरान लिखने में उससे कुछ गलतियां हो गईं। छात्रा का आरोप है कि गलतियां होने पर मैडम ने डंडे से उसके दोनों पैरों के घुटनों के पीछे की तरफ मारा। शिकायत के मुताबिक घटना के समय उसके साथ पढ़ने वाली अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस मारपीट को देखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो दिन से ठप शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस: दिल्ली-भोपाल के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दोनों दिशाओं में ट्रेन रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उसके साथ पहले भी मारपीट की गई थी। हालांकि उस समय उसने घर पर इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में हुई मारपीट के बाद छात्रा ने अपनी मां को फोन करके अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां, दादी और मामा उसे लेने पहुंचे। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पाली थाने पहुंचे, जहां उसने पुलिस को अपनी शिकायत दी और संबंधित टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामले को लेकर पाली थाना प्रभारी गोविंद सिंह धुर्वे ने बताया कि शिकायत के संबंध में जांच जारी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed