फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1 dead, 3 injured in a horrific road accident late at night

Umaria News: दो बाइकों की आमने-सामने से भिडंत, एक की मौत, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 07 Mar 2025 02:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 02:22 PM IST
सार

घायल पंजाब सिंह ने बताया कि वे लोग ग्राम मगरघरा से लौट रहे थे। ग्राम बिचुआ के पास सामने से ट्रक आ गया, जिससे बाइक सवार ध्यान नहीं दे सके और इसी दौरान दूसरी बाइक आ गई, जिससे टक्कर हो गई।

विज्ञापन
1 dead, 3 injured in a horrific road accident late at night
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत उमरिया-शहपुरा रोड पर ग्राम बिचुआ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ( (क्रमांक एमपी 54 एमडी 5929)) ग्राम छीरपानी निवासी अशोक सिंह (45) की मौत हो गई। अशोक उमरिया से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, ग्राम तामन्नारा से उमरिया की ओर आ रहे प्लेटिना बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में ग्राम रोहनिया निवासी सुरेंद्र सिंह पिता जयभान सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पीयूष सिंह पिता विमल सिंह निवासी ग्राम मगरघरा और पंजाब सिंह निवासी ग्राम छटन को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
घायल पंजाब सिंह ने बताया कि वे लोग ग्राम मगरघरा में अपने मामा के यहां गए थे, वहां से तामन्नारा होकर लौट रहे थे। ग्राम बिचुआ के पास सामने से ट्रक आ गया, जिससे बाइक सवार ध्यान नहीं दे सके और इसी दौरान दूसरी बाइक आ गई, जिससे टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई उमेश सिंह को कोतवाली स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया। जिले में शव वाहन उपलब्ध न होने के कारण वाहन की व्यवस्था कर शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed