फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Two gates of Sanjay Gandhi Thermal Power Station opened, beautiful view like a waterfall

Umaria: जोहिला डेम के दो गेट खुले, संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में जलप्रपात का सुंदर नजारा देखने पहुंचे लोग

Fri, 30 Jun 2023 07:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 07:54 AM IST
सार

प्रशासन ने जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ दिया है। वहीं, इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी भी परिवार के साथ भी पहुंच रहे हैं। जहा इस मनमोहक नजारे का लुफ्त भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Umaria: Two gates of Sanjay Gandhi Thermal Power Station opened, beautiful view like a waterfall
जोहिला डेम के दो गेट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में लगातार बारिश के बाद किसानों के चेहरे में खुशी दिख रही है। वहीं एक राहत देने वाली खबर भी आई है। प्रशासन ने जोहिला डेम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ दिया है। वहीं, इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी भी परिवार के साथ भी पहुंच रहे हैं। जहां इस मनमोहक नजारे का लुफ्त भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पाली विकासखंड के मंगठार में बुधवार को शाम 7:30 बजे संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में जोहिला डेम के दो गेट खोल कर पानी को भी छोड़ दिया गया है। वहीं, देखने के लिए सैलानी अपने परिवार के साथ संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र मंगठार भी पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी भी गेट खोलने और पानी छोड़ने की लगातार इन सबकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से लगातार इसकी रेखा को भी निर्धारित किया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी एसपी साहू ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि जहां पिछले वर्ष अभी तक सभी गेट खोल दिए जाते थे। पर इस वर्ष वर्षा कम होने की वजह से अभी तक सिर्फ दो ही गेट खोले गए हैं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए सैलानी आ रहे हैं और आनंद भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed