{"_id":"62b03ff84f576e52db3ba5c3","slug":"umaria-two-cubs-were-seen-walking-with-their-mother-in-bandhavgarh-national-park-tourists-captured-the-exciting-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मां के साथ चहल कदमी करते दिखे दो शावक, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मां के साथ चहल कदमी करते दिखे दो शावक, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा
Mon, 20 Jun 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावक चहल कदमी करते दिखे। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन
बाघिन के साथ मस्ती करते दिखे शावक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन तारा के दो शावक चहल कदमी करते दिखे। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को कैमरों में कैद किया। शावकों की चहल कदमी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो बाघिन तारा का बताया जा रहा है, जिसमें उसके दोनों शावक उसके आसपास नजर आ रहे हैं। बाघिन तारा पानी में बैठी हुई है और शावक बाघिन तारा के आजू-बाजू अठखेलियां कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क जून के अंत में चार महीने के लिए बंद होने वाले हैं। इससे पहले हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का आनंद लेने टाइगर रिजर्व में पहुंच रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है। अन्य वन्यजीव भी यहां सुगमता से देखे जा सकते हैं।