{"_id":"62669d462077e5792a7c8a4f","slug":"umaria-tiger-cub-s-body-found-during-patrol-fear-of-being-killed-in-mutual-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया: गश्ती के दौरान मिला बाघ शावक का शव, आपसी लड़ाई में मारे जाने की आशंका, 8 माह है उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया: गश्ती के दौरान मिला बाघ शावक का शव, आपसी लड़ाई में मारे जाने की आशंका, 8 माह है उम्र
Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर इलाके में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। बाघों की लड़ाई में मौत होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी जांच होना बाकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
गश्ती के दौरान मिला बाघ शावक का शव, आपसी लड़ाई में मारे जाने की आशंका (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आने वाले परिक्षेत्र धमोखर बफर जोन में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नर बाघ से लड़ाई में उसकी मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराकर शव जला दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आने वाले परिक्षेत्र धमोखर बफर के बीट बरबसपुर के कक्ष क्रमांक पी 126 पर गश्ती के दौरान एक अज्ञात बाघ शावक मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी उम्र लगभग 7 से 8 माह बताई जा रही है। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही वनपरिक्षेत्राधिकारी धमोखर बफर एवं उप वनमण्डलाधिकारी धमोखर मौके पर पहुंचे तथा सक्षम अधिकारियों को जानकारी दी।
प्रथम दृष्टि में देखने पर ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात नर बाघ के साथ आपसी लड़ाई में मादा बाघ की मौत हुई होगी। घटना स्थल के आस-पास घसीटने के निशान भी देखे गए एवं नर बाघ के पद चिन्ह भी मिले हैं। मृत मादा बाघ शावक के सिर एवं पेट, पीठ, कान के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्र की घेराबंदी कर सक्षम अधिकारियों क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि चन्द्र मोहन खरे एवं सत्येन्द्र तिवारी, ताला की उपस्थिति में मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में मृत मादा बाघ शावक का शवदाह कराया गया। मौका स्थल से सैम्पल एकत्रित कर प्रकरण की आगामी विवेचना की जा रही है।