फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Three laborers scorched due to short circuit in Umaria Sanjay Gandhi Thermal Power House

Umaria: उमरिया संजय गांधी ताप विद्युत गृह में शॉर्ट सर्किट से तीन मजदूर झुलसे, शहडोल रेफर

Mon, 12 Sep 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 07:07 PM IST
सार

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए हैं। सोमवार दोपहर हुए हादसे में तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Umaria: Three laborers scorched due to short circuit in Umaria Sanjay Gandhi Thermal Power House
संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह में काम कर रहे तीन मजदूर अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलस गए हैं। सोमवार दोपहर हुए हादसे में तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया है। घायल मजदूरों को संभालने के लिए अन्य मजदूर दौड़ पड़े, इससे कार्यस्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर को हुआ है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अक्का लॉजिस्टिक कंपनी के तीन श्रमिक आग में बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि पैनल केबल ब्लास्ट होने से ये शॉर्ट सर्किट हुआ। हादसे में घायलों को श्रमिकों की मदद से प्लांट एंबुलेंस से एमपीईबी हॉस्पिटल उपचार के लिए लाया गया। यहां डॉक्टर शुभम रैकवार ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें शहडोल के हॉस्पिटल रेफर किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायलों के नाम प्रमोद सेन (28) ग्राम चढ़ा, नौरोजाबाद, मेजर सिंह (30)  निवासी एमपीईबी कॉलोनी, बीरसिंहपुर, दीपक गहरवार (25) निवासी मपीईबी कॉलोनी, बीरसिंहपुर पाली बताए गए हैं। बताया गया कि तीनों ही मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। मजदूर काफी ऊंचाई से नीचे भी गिरे हैं जिससे उनके शरीर में चोट भी लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed