{"_id":"627340c4c663a1370467fa70","slug":"umaria-the-death-of-an-old-woman-suffering-from-cancer-the-administration-conducted-the-last-rites-of-the-unclaimed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया: कैंसर पीड़ित वृद्ध महिला की मौत, तहसीलदार ने दिया मानवीय संवेदनाओं का परिचय, खुद कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया: कैंसर पीड़ित वृद्ध महिला की मौत, तहसीलदार ने दिया मानवीय संवेदनाओं का परिचय, खुद कराया अंतिम संस्कार
Thu, 05 May 2022 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 May 2022 08:45 AM IST
सार
उमरिया जिले के मानपुर जनपद में एक वृद्ध महिला की कैंसर से मौत हो गई। तहसील ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए खुद लावारिस महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर जनपद में बेसहारा महिला की मौत के बाद तहसीलदार ने संवेदनशीलत दिखाते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार मानपुर जनपद के बगैहा टोला रहने वाली 75 वर्षीय महिला झलकन सिंह की लंबी बीमारी के बाद कैंसर से मौत हो गई थी। महिला बगैहा टोला निवासी साबिर अली पिता जान मोहम्मद के यहां रहकर अपना जीविकापार्जन करती थी, उसका कोई सगा संबंधी नहीं था। महिला की मौत की सूचना साबिर अली ने मानपुर तहसीलदार एवं पुलिस थाना मानपुर की टीआई वर्षा पटेल को दी, जानकारी मिलते ही तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर भेजा।
तहसीलदार रमेश परमार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पीएम के बाद लावारिस शव का मानपुर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी, नगर परिषद मानपुर के रामभुवन गुप्ता, पटवारी मनोज पटेल एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला का अंतिम संस्कार कराया।