{"_id":"64cb0307e77632e9ba045123","slug":"umaria-news-two-gates-of-johila-dam-were-opened-the-administration-issued-an-alert-in-the-villages-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: जोहिला डैम के दो गेट खोले गए, प्रशासन ने नदी से लगे गांवों मे जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: जोहिला डैम के दो गेट खोले गए, प्रशासन ने नदी से लगे गांवों मे जारी किया अलर्ट
Thu, 03 Aug 2023 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 07:50 AM IST
सार
उमरिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जोहिला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। वहीं, प्रशासन ने नदी से लगे गांवों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश का दौर अपने चरम पर है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। जोहिला डैम पानी की अधिकता होने के बाद बुधवार को दो गेट खोले गए हैं। जोहिला डैम खुलते ही मनोहर दृश्य दिखाई देने लगा है। वहीं, प्रशासन ने इस बात की भी चिंता जाहिर की है कि जोहिला डैम के नीचे बसने वाले गांव को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में यह जानकारी पहुंचा दी गई है कि लोग नदी से दूर रहें।
बता दें, उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत गृह स्थापित है, जहां बिजली का उत्पादन होता है। बारिश के दिनों में बांध में पानी की अधिकता होने पर जोहिला डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाता है। जब डैम के गेट खुलते हैं तो एक अलग ही नजारा यहां देखने को मिलता है। बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत नजारे को देखने यहां पहुंचते हैं। बुधवार को जिले में लगातार बरसात होने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। तो, वहीं प्रशासन ने जोहिला डैम के दो गेट को खोलकर पानी छोड़ा है। इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंच रहे हैं और मनमोहक नजारे का लुफ्त भी उठा रहे हैं।