{"_id":"64b01e1c3b24de9d4b0ae1f8","slug":"umaria-news-tiger-attacked-person-who-went-to-forest-to-graze-cattle-seriously-injured-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: मवेशी चराने जंगल में गए व्यक्ति के ऊपर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: मवेशी चराने जंगल में गए व्यक्ति के ऊपर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Thu, 13 Jul 2023 09:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:24 PM IST
सार
Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक व्यक्ति के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति जंगल में मवेशी चराने गया था।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज के डोभा बीट के आरएफ 381 से सटे गांव के किनारे देविया डोंगरी हार के जंगल में एक व्यक्ति के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
खितौली रेंज के रक्षा निवासी भगवान दीन अगरिया पिता विषम्भार अगरिया उम्र 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी सूचना पर खितौली परिक्षेत्राधिकारी स्वास्तिक जैन और सहायक परिक्षेत्राधिकारी गजराज सिंह वनरक्षक रक्षां आनंद मराबी, वनरक्षक डोभा कमलेश बैगा एवं अन्य सुरक्षा श्रमिकों के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय उमरिया में करा दिया है। वहीं, भर्ती खितौली सहायक परिक्षेत्राधिकारी द्वारा परिवार को एक हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
