फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Six acres of wheat crop burnt due to fire in Umaria

Umaria News: आग लगने से गेहूं की छह एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख, किसानों ने मदद की लगाई गुहार

Fri, 14 Apr 2023 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार दोपहर को लगी आग ने तबाही मचा दी। आग लगने से किसानों के खेतों में खड़ी करीब पांच से छह एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ऐसे में अब किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Umaria News Six acres of wheat crop burnt due to fire in Umaria
खेत में लगी आग बुझाते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में करकेली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरही के सिमरिया हार में शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक किसानों के खेत में भीषण आग लग जाने के कारण कई एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में किसान शंकरलाल, हीरालाल, अमर, सोहन और बब्बू साहू ने बताया, हम लोग दोपहर खाना खाने गए थे। आकर देखे तो खेत में धू-धू कर आग जल रही थी।

विज्ञापन


किसानों ने बताया, आग लगने के कारण करीब पांच से छह एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। शोर-शराबे के बीच लोग पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। ऐसे में पूर्व जनपद सदस्य धीरू सिंह ने तत्काल नौरोजाबाद थाना को सूचित किया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आग आगे नहीं बढ़ी, लेकिन किसानों की साल भर की मेहनत की गाढ़ी कमाई जलकर राख हो गई। किसान बेहद सदमे में हैं। किसानों ने बताया, हजारों रुपये खर्च करके किसी तरह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसी स्थिति में अब हम क्या करें, कहां जाएं, हमें क्या मिलेगा। बेहद परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि हमारी मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed