{"_id":"6468714d05ad4716730b46a6","slug":"umaria-news-person-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-an-unknown-vehicle-hit-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Sat, 20 May 2023 12:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 12:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले की कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली बिलासपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कारी गडहरी निवासी 35 वर्षीय ज्ञानचंद महरा पिता भमला महरा शनिवार सुबह अपनी बाइक से कुछ काम से उमरिया आया था। यहां से अपना काम निपटाकर वापस अपने घर जा रहा था, तभी उमरिया-शहपुरा मार्ग पर कुदरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गया।
ज्ञानचंद का बड़ा भाई मूल चंद महरा ने बताया कि हमको वहीं कुदरा मोड़ के होटल वाले फोन करके सूचना दिया, तब हम लोग घर से आये हैं। वहीं, जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है, उस समय इसको बाहर से अधिक चोट नहीं दिख रही थी।
खुद 108 एम्बुलेंस से बिना किसी सहारे के चल कर आया है और जैसे ही कैजुअल्टी में लेकर इलाज चालू किये हैं, थोड़ी देर में कोलैप्स हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है, पुलिस भी कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दी।