फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Due to incessant rain, the ground in Krishna Tal submerged

Umaria: लगातार बारिश से कृष्ण ताल में जमीन धंसी, रहवासियों के लिए मुसीबत

Sun, 21 Aug 2022 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

उमरिया में कई घंटों से लगातार बारिश जारी है। शहर में स्थित कृष्णा ताल के पास रविवार को कई फीट जमीन का हिस्सा धंस गया। इससे गहरा गड्ढा बन गया है। राहत ये रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Umaria: Due to incessant rain, the ground in Krishna Tal submerged
उमरिया के कृष्णा ताल इलाके में जमीन धंस गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। बारिशजनित परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। उमरिया में कृष्णा ताल के पास मिट्टी धंसने से लोगों में दहशत है। उमरिया में लगभग दो दिन से लगातार बारिश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया में कई घंटों से लगातार बारिश जारी है। शहर में स्थित कृष्णा ताल के पास रविवार को कई फीट जमीन का हिस्सा धंस गया। इससे गहरा गड्ढा बन गया है। राहत ये रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जहां ये मिट्टी धंसी है, उससे चंद कदमों की दूरी पर कुछ लोगों की दुकाने हैं। घटना से आसपास के लोग डरे हैं कि कहीं और ऐसी घटना न हो जाए जिससे जान-माल का नुकसान हो। 
विज्ञापन


जिस जगह की मिट्टी धंसी है, लोग उसे देखने भी पहुंच रहे हैं। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढ़पाले ने बताया कि उस क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि कोई हादसा ने हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed