{"_id":"65f289fd667766e59f024338","slug":"umaria-district-president-dilip-pandey-says-bjp-lotus-will-bloom-at-every-booth-of-the-district-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया जिला अध्यक्ष पांडे बोले- जिले के हर बूथ पर खिलाएंगे भाजपा का कमल, कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया जिला अध्यक्ष पांडे बोले- जिले के हर बूथ पर खिलाएंगे भाजपा का कमल, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Thu, 14 Mar 2024 10:54 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि हमारा लक्ष्य हर बूथ पर 370 से अधिक मतों की लीड लेना है। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कमल को खिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरे दमखम से बूथ पर जाएंगे।
विज्ञापन
उमरिया भाजपा अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उमरिया जिला भाजपा की बूथ विजय अभियान विषय की पत्रकार वार्ता जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में पाली विश्राम गृह में आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि 13 मार्च से लगातार 10 दिन तक भाजपा के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एक बूथ पर प्रतिदिन 2 घंटे जाकर बूथ समिति की बैठक, वोटर संपर्क, हितग्राही संवाद करते हुए बूथ को सशक्त और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि हमारा लक्ष्य हर बूथ पर 370 से अधिक मतों की लीड लेना है। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कमल को खिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरे दमखम से बूथ पर जाएंगे। उमरिया जिले के सभी 585 मतदान केंद्रों पर जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 2 घंटे के प्रवास पर भेजा जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड पर आ गई है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग संगठन एप एवं नमो एप पर करने की अपील की है। पीएम मोदी के नेतृत्व पर आम जनता को भरोसा है, कार्यकर्ताओं में गजब की ऊर्जा और उत्साह है। सरकार की हितग्राही मूलक योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए सभी हितग्राहियों से संवाद करना है। आज की पत्रकार वार्ता में बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी अर्जुन सिंह वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
